फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: महिलाओं को दी स्वाभिमान के साथ जिंदगी जीने की सीख

विज्ञापन
विज्ञापन
नानौता/सरसावा। महिला सशक्तिकरण अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत नानौता और सरसावा में महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं को स्वाभिमान के साथ जिंदगी जीने, अपने अधिकारों को समझने तथा अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने के लिए वूमन पावर, महिला हेल्पलाइन, चाइल्ड हेल्पलाइन आदि के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन


नानौता नगर पंचायत कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में चेयरपर्सन रूमाना खान, महिला हैडकांस्टेबल परमेश्वरी, अनुपमा व प्रतिभा तथा महिला सभासदों की मौजूदगी में महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया। परमेश्वरी ने सरकार द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही विभिन्न महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर जैसे वूमेन पावर लाइन नंबर 1090, महिला हेल्पलाइन नंबर 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076, आपातकालीन सेवा 112, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, एंबुलेंस सेवा 108 की जानकारी दी। सरसावा में पालिकाध्यक्षा कोमल पंवार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपनिरीक्षक नरेश सिंह, महिला आरक्षी मनीता, गीतू शर्मा, निर्मला, सुनीता आदि ने महिलाओं को जागरूक किया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें