फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: छात्र-छात्राओं को कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए

विज्ञापन
जनता इंटर कॉलेज में कॅरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम में शामिल छात्राएं। - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। नर्सिंग व पैरामेडिकल क्षेत्र में शिक्षा एवं रोजगार को बढ़ावा देने के लिए चलाई गई योजना मिशन निरामया के तहत कॉलेजों में कॅरिअर काउंसिलिंग का आयोजन मदर टेरेसा पैरामेडिकल एंड नर्सिंग कॉलेज की ओर से कराया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को कॅरिअर बनाने के टिप्स दिए गए।
विज्ञापन

जिले के पांच कॉलेजों गोचर कृषि इंटर कॉलेज रामपुर मनिहारान, जनता इंटर कॉलेज नल्हेड़ा गुर्जर, जनता इंटर कॉलेज उमाहीं कलां, गौरी शंकर इंद्रपाल सिंह इंटर कॉलेज और एसडी कन्या इंटर कॉलेज सहारनपुर में कक्षा 11 व 12 में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को नर्सिंग व पैरामेडिकल पाठ्यक्रमों में बताया, साथ ही उसमें भविष्य बनाने और इस क्षेत्र में रोजगार की अपार संभावनाओं के बारे में बताया।
प्रधानाचार्या सरिता शर्मा, प्रधानाचार्य राजवीर सिंह, ओम सिंह, शशीकांत द्विवेदी, सतीश कुमार ने आभार जताया। डॉ. सौम्या कर्णवाल, दीक्षा यादव, हिमांशु गौरव, आमिर, शबनम, यशवर्धन शर्मा, आर्यन शर्मा, अश्वनी, कोमल, दीपक आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें