सहारनपुर के जनमंच में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुति
नानौता। रेडियंट पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने मानव श्रृंखला से भारत का नक्शा बनाते हुए देशभक्ति का संदेश दिया। नानौता के देवबंद मार्ग स्थित रेडिएंट पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने गणतंत्र दिवस से एक दिन पूर्व मानव श्रृंखला बनाई। इस अवसर पर प्रधानाचार्य अनुज कुमार सैनी ने कहा कि इस मानव श्रृंखला से बने नक्शे की तरह हम सब एक साथ मिलकर ही देश को संगठित बनाए रख सकते हैं। इस अवसर पर सारिका सैनी, सहदेव पुंडीर, सचिन पुंडीर, संजीव सैनी, विकास पुंडीर, नितिन पुंडीर आदि मौजूद रहे।