अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर। एक दिन में सैकड़ों किलोमीटर साइकिल चलाकर रिकार्ड बनाने वाले और लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित करने वाले मेरठ के चिकित्सक डॉ. अनिल नौसरान ने बुधवार को अपने गांव नागल में आकर गोवर्धन पूजा की।
डॉ. अनिल नौसरान बुधवार को अपने गांव नागल सुबह 8:00 बजे 100 किलोमीटर साइकिल चलाकर पहुंचे। यहां उन्होंने परिजनों के साथ गोवर्धन पूजा की। वे बृहस्पतिवार सुबह साइकिल से वापस मेरठ जाएंगे। डॉ. नौसरान ने बताया असली माया, निरोगी काया है। लोगों को जागरूक करते हुए उन्होंने कहा की सर्दियां आ गई हैं। ऐसे में फालिस, हार्टअटैक के मरीजों की संख्या बढ़ जाएगी। अत: सभी सुबह सूर्योदय से पहले उठकर व्यायाम करें और उच्च रक्तचाप वाले व्यक्ति समय से दवा खाएं ताकि फालिस से बचा जा सके। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से साइकिल चलाने से स्वस्थ रहा जा सकता है।