फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: गैंगस्टर को तीन साल की सजा

Thu, 24 Aug 2023 12:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या-05 ने गैंगस्टर एक्ट में एक अभियुक्त को तीन साल के कठोर कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन

एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि 16 अप्रैल 2021 को नानौता थाने पर तत्कालीन थानाध्यक्ष सोबीर नागर ने अभियुक्त अजीम पुत्र जुम्मन उर्फ जुम्मा निवासी छत्ता कस्बा नानौता के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट का मामला दर्ज कराया था। यह मुकदमा अपर जिला सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या - 05 में सुना गया। पुलिस की सशक्त पैरवी के कारण कोर्ट ने अभियुक्त अजीम पुत्र जुम्मन उर्फ जुम्मा को तीन साल के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें