फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनकाउंटर के डर से थाना पहुंचा गैंगस्टर

विज्ञापन
नागल थाने पहुंचा गैंगस्टर का आरोपी रिहान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
एनकाउंटर के डर से थाना पहुंचा गैंगस्टर
विज्ञापन

नागल (सहारनपुर)। साहब मैं गैंगस्टर का मुलजिम हूं। मैं पुलिस की गोली का शिकार नहीं होना चाहता। इसलिए थाने में समर्पण करने आया हूं। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया। शुक्रवार दोपहर दो बजे नागल थाने में देवबंद थाने के मोहल्ला आबुल माली निवासी रिहान पुत्र मोहम्मद गुलजार एक हाथ ऊपर उठाए हुए पहुंचा। वह सीधा थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार के सामने पेश हुआ और उनसे कहने लगा के साहब मुझ पर गोकशी के तीन मामले हैं। अभी तीन माह पूर्व उस पर गैंगस्टर का भी मुकदमा हो गया है। सड़क हादसे में चोट आने के कारण वह अस्पताल में इलाज करा रहा था, ऐसे में वह थाने नहीं आ सका। साहब अब थाने आया हूं और मुझे पुलिस की गोली का शिकार नहीं बनना है। इसलिए मुझे गिरफ्तार कर लो। एसओ जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। माना जा रहा कि बिकरु कांड के मुख्य आरोपी विकास दुबे प्रकरण के बाद यूपी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से डर कर ही रिहान थाने पहुंचा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें