सहारनपुर। थाना नागल क्षेत्र में फर्जी लूट की पटकथा रचने वाले आरोपियों पर पुलिस ने शिकंजा कस दिया है। पुलिस आरोपियों पर गैंगस्टर का मामला दर्ज करेगी। इसको लेकर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
सराफा कारोबारी के सेल्समैन सत्यम शर्मा और चालक तरुण सैनी ने नागल क्षेत्र में 3.50 करोड़ की फर्जी लूट कर सनसनी फैला दी थी। घटना का जानकारी मिलते ही एसएसपी, एसपी देहात पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसके बाद पूछताछ में दोनों के बयान अलग-अलग दिए। जिसके बाद पुलिस को शक हुआ। दोनों से पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ज्वेलरी का गबन करना चाहते थे, इसलिए पूरी घटना को अंजाम दिया है। इनके अलावा पुलिस ने डंपी, कंवरपाल और प्रिंस को भी गिरफ्तार किया।
इस मामले में पुलिस ने आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है। जल्द ही जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की जाएगी। इसके साथ ही पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि गैंगस्टर की कार्रवाई के लिए तैयारी चल रही है।