फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: व्यावसायिक वाहनों के लिए बंद किया गागलहेड़ी-भगवानपुर मार्ग

Thu, 08 Feb 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गागलहेड़ी(सहारनपुर)। जिलाधिकारी के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने उत्तराखंड को जोड़ने वाले गागलहेड़ी-भगवानपुर मार्ग पर व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। टोल बचा कर इस मार्ग से हरिद्वार की तरफ जाने वाले वाहनों से हो रहे राजस्व के नुकसान को रोकने के लिए यह कदम उठाया गया है। अब ये वाहन भगवानपुर जाने के लिए 13 किमी अधिक दूरी तय करके देहरादून रोड स्थित चमारीखेड़ा टोल प्लाजा से होकर निकलेंगे।
विज्ञापन

बुधवार को कस्बे के ज्योतिबा फुले तिराहे पर जिला अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र के आदेश के बाद थाना पुलिस ने बैरिकेड लगा कर भगवानपुर उत्तराखंड को जाने वाले व्यावसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। यह निर्णय इसलिए लिया गया है कि भगवानपुर, रुड़की और हरिद्वार की तरफ जाने वाले वाहन बिना टोल दिए वाया गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग से निकल जाते हैं, जबकि हरिद्वार जाने का परंपरागत रूट राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाया छुटमलपुर बाईपास होते हुए है। इस पर चमारीखेड़ा में टोल प्लाजा है। समय और धन बचाने के साथ ही टोल भी बचाने के लिए ज्यादातर वाहन गागलहेड़ी भगवानपुर मार्ग से निकलते हैं। इसकी शिकायत टोल प्लाजा अथॉरिटी ने लखनऊ शासन में संबधित अधिकारियों से की थी। इसके बाद जिलाधिकारी ने उक्त आदेश जारी किया है। थानाध्यक्ष संदीप अधाना ने बताया कि डीएम के आदेशों के अनुपालन में पुलिस ने बैरिकेड लगा कर व्यवसायिक वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी। इन आदेशों के बाद से व्यावसायिक वाहनों को भगवानपुर जाने के लिए 13 किमी अधिक दूरी तय करना पड़ेगी। इसमें समय और धन दोनों का अपव्यय होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें