फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमलो से रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंदुओं और मंदिरों पर हो रहे हमलों को लेकर विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रोष जताया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले में कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

सोमवार को प्रांत ब्लोपासना प्रमुख कपिल मोहड़ा और महानगर संयोजक सागर भारद्वाज के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में उच्चाधिकारियों के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। उन्होंने कहा बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में हिंदुओं का उत्पीड़न की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। विगत दिनों तालिबान के अफगानिस्तान की सत्ता कब्जाने के बाद से मुस्लिम देशों में हिंदुओं की संपत्ति, बहन-बेटियों और धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। इस्कॉन के केंद्रों को विध्वंस किया। दुर्भाग्यवश बांग्लादेश सरकार, संयुक्त राष्ट्र संघ, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन भी इस मामले पर चुप्पी साधे हैं, जो निंदनीय है। उन्होंने भारत सरकार से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग व संयुक्त राष्ट्र संघ में मामले को उठाकर हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष सुनील मित्तल, सह मंत्री अनुज, दिव्यांश, अनिरुद्ध, नितिन, सोनू, सचिन, अंकुर, तुषार आदि मौजूद रहे।
धार्मिक स्थलों व स्कूलों के पास से शराब के ठेके हटाने की मांग
सहारनपुर। विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी व जिला आबकारी अधिकारी को ज्ञापन देकर मंदिरों और स्कूलों के पास से शराब ठेके हटवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि कई जगहों पर स्कूलों, मंदिरों और अस्पताल के पास ठेेके खुले हैं। सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार इन शराब के ठेकों को हटवाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें