फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: समस्याओं का समाधान न होने पर प्रधानों में रोष

विज्ञापन
दिल्ली रोड पर कमिश्नर को ज्ञापन देने जाते प्रधान - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
सहारनपुर। एक अधिकारी पर मनमाने तरीके से नियमों की अनदेखी कर ग्राम प्रधानों पर अनुचित कार्य करने का दबाव बनाने का आरोप लगाते हुए प्रधानों ने मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को नई दृष्टि नवयुग प्रधान संगठन के अध्यक्ष व प्रधान संजय वालिया के नेतृत्व में प्रधान दिल्ली रोड पर एकत्र हुए और इसके बाद जुलूस के रूप में मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचे। ग्राम प्रधानों ने आरोप लगाया कि उनके अधिकारों का हनन किया जा रहा है। ग्राम पंचायतों के विकास में ग्राम प्रधान विभाग के साथ मिलकर कार्य करते हैं, लेकिन पिछले कुछ समय से प्रधानों का मानसिक और आर्थिक शोषण किया जा रहा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्रधानों की कई समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने मंडलायुक्त को ज्ञापन देकर संबंधित विभाग के अधिकारियों पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया।
इस दौरान संगठन के सुशील चौधरी, बीना देवी, रोहित, रजत राणा, सचिन, रिजवान, अहकाम, राममणि, महफूज, अब्दुल वहाब, सपना चावला, दिलशाद, तौसीफ, विपिन, अनिरुद्ध मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें