फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अकीदत के साथ अदा की जुमे की नमाज

Sat, 15 Apr 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। पवित्र रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज अकीदत के साथ अदा की गई। नमाज के बाद देश की तरक्की और खुशहाली की दुआ की गई। पुलिस-प्रशासन की और से सुरक्षा व साफ-सफाई के इंतजाम किए गए।
विज्ञापन


शुक्रवार को चौक फव्वारा स्थित जामा मस्जिद में जुमे की नमाज इमाम कारी मोहम्मद अरशद गोरा ने संपन्न कराई। मस्जिद की छतें और पूरे परिसर में नमाजियों की भीड़ रही। धूप से बचाव के लिए टेंट लगाए गए। जामा मस्जिद के प्रबंधक मौलवी फरीद ने व्यवस्था बेहतर बनाए जाने पर पुलिस-प्रशासन का आभार जताया। वहीं, जामा मस्जिद के अलावा पुरानी जामा मस्जिद चूड़ी बाजार, मस्जिद मंगलो वाली देहरादून चौक, मस्जिद ख्वाजा वाली चौकी सराय, मस्जिद हलवाईयान नखासा बाजार, मस्जिद शाहजानी खानआलमपुरा, मस्जिद किले वाली, मस्जिद लिंक रोड, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कमंगारान नखासा बाजार, मस्जिद चौकी सराय, मस्जिद शेखों वाली, मस्जिद दर्जियान लक्खी गेट प्रथम, मस्जिद घंटाघर, मस्जिद अंसरियान, मस्जिद मालियान, मस्जिद शाहबिलोल, मस्जिद जालवाली शाह विलायत, मस्जिद शिराजा, मस्जिद खिरनी वाली किशनपुरा में नमाज अदा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें