फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पटाखा फैक्टरियों पर छापा मारकर बाल श्रमिकों को कराएं मुक्त

Tue, 10 Oct 2023 01:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। कलक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में मिशन वात्सल्य योजना के तहत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति, बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान की समीक्षा बैठक हुई। इसमें बाल कल्याण एंव संरक्षण समिति, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, व कन्या भू्रण हत्या अधिनियम, पोक्सो एक्ट अधिनियम में उल्लेखित प्रावधानों के बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें एडीएम प्रशासन डॉ. अर्चना द्विवेदी ने सहायक श्रमायुक्त को पटाखा फैक्टरियों पर छापा मारकर बाल श्रमिकों को मुक्त कराने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इसके अलावा संस्थाओं में निवासरत बालिकाओं को उनके परिवार से मिलाने के लिए कहा गया। इस अवसर पर एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, जिला कार्यक्रम अधिकारी नन्द लाल प्रसाद, अपर नगर आयुक्त एसके तिवारी, एसीएमओ डॉ. धर्मवीर, जिला प्रोबेशन अधिकारी अभिषेक कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें