फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ठगी करने वाला गिरफ्तार, हुआ समझौता, मिली जमानत

Fri, 10 Nov 2023 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से पांच लाख और पूर्व महानगर अध्यक्ष से 15 लाख की ठगी करने वाले आरोपी को कोतवाली मंडी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पूर्व जिलाध्यक्ष से आरोपी का समझौता हो गया। आरोपी ने उनके रुपये लौटा दिए। इसके पश्चात आरोपी को जमानत मिल गई, जबकि पूर्व महानगर अध्यक्ष की ओर से थाना जनकपुरी में आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज है।
विज्ञापन

कोतवाली मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी के अदालत ने वारंट जारी किए थे, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने पांच वर्ष पूर्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से पांच लाख रुपये कारोबार के सिलसिले में लिए थे, लेकिन पांच वर्ष बाद भी रुपये नहीं लौटाए। पूर्व जिलाध्यक्ष ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला अदालत में विचाराधीन है। कोर्ट ने आरोपी के वारंट जारी किए थे। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आरोपी ने पूर्व जिलाध्यक्ष के पांच लाख रुपये लौटा दिए और उनके बीच समझौता हो गया, जिसके बाद आरोपी को जमानत मिल गई।
वहीं, थाना जनकपुरी में चार दिन पूर्व भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष ने भी आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोप लगाया था कि मकान दिलाने के नाम पर उनसे 15 लाख रुपये ठगी की गई। इस मामले की थाना जनकपुरी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें