फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाजी इकबाल समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल उर्फ बाल्ला की मिर्जापुर में स्थित ग्लोकल यूनिवर्सिटी में फर्जी डिग्रियां वितरित करने के आरोप में थाना मिर्जापुर में हाजी इकबाल समेत छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। रोहतक के पीड़ित युवक ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए उससे लॉ की फर्जी डिग्री देने के नाम पर 80 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। हाजी इकबाल के बेटे और यूनिवर्सिटी के रजिस्ट्रार को भी आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

हरियाणा प्रांत के रोहतक शहर के सुभाष नगर निवासी प्रेमपाल पुत्र परसराम ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में बिना एडमिशन कराए अवैध रूप से बैक डेट में एडमिशन दिखाकर फर्जी डिग्री बांटी गई है। पीड़ित का आरोप है कि आगरा निवासी डॉ. विजय गुप्ता ने उससे मिल कर बताया था कि ग्लोकल यूनिवर्सिटी में उसे बिना एडमिशन के बैक डेट की लॉ की डिग्री मिल जाएगी। उसने रजिस्ट्रार डॉ एनके गुप्ता से मिलवाया। 14 नवंबर 2021 में उसकी एलएलबी कर रहे करीब 30-35 युवकों के साथ एक परीक्षा कराई गई। इसके बाद उसे छोड़ कर सभी को फर्जी डिग्री दे दी गई। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि इस मामले की सीओ बेहट से जांच कराई गई। जांच में वर्ष 2021-22 में फर्जी डिग्री दिए जाने की बात सही पाई गई। जिस पर पीड़ित की ओर से हाजी इकबाल, रजिस्ट्रार डॉ. एनके गुप्ता, डॉ. सुबोध कुमार शर्मा, डॉ. वीके गुप्ता, डॉ. विजय गुप्ता व हाजी इकबाल के लड़के के खिलाफ फर्जी डिग्री दिए जाने पर धोखाधड़ी की धाराओं में मिर्जापुर थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। सोमवार को सीओ बेहट मुनीश चंद्र और मिर्जापुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक हृदय नारायण सिंह ने ग्लोकल यूनिवर्सिटी पहुंचकर जांच पड़ताल भी की है। एसएसपी ने बताया कि पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में लगी है। हाजी इकबाल पहले ही कई मामलों में वांछित चल रहा है, जिस पर 25 हजार का इनाम भी घोषित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें