सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र में एक व्यक्ति से जमीन की खरीद-फरोख्त के नाम पर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। साबरी का बाग निवासी फैसल ने तहरीर देकर बताया कि गांव हलालपुर में 0.5900 हेक्टेयर जमीन खरीद रहे थे। विपक्षी पुष्पा, उसके भाई सुरेंद्र सिंह और पिता जिले सिंह ने यह जमीन 1.37 करोड़ रुपये में बेचने का सौदा किया था। सौदे के दौरान 20 लाख रुपये एडवांस दिए गए। बाद में पता चला कि इसी जमीन को लेकर पहले से वाद लंबित है। आरोप है कि यह जानकारी सौदा करते समय छुपाई गई। विवाद के बाद विपक्षियों ने दूसरी जमीन का प्रस्ताव दिया और 65 लाख रुपये बैंक खाते में भेज दिए। 30 जुलाई 2025 तक बैनामा नहीं हुआ। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।