फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी कंपनी बनाकर 40 लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून के ध्यानार्थ
विज्ञापन

-पीड़ित लोगों ने एसएसपी से की कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र मोहल्ला हिम्मतनगर निवासी कई लोगों से फर्जी कंपनी बनाकर 40 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। मामले में पीड़ित लोगों ने एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।
हिम्मतनगर निवासी अरुण, कुनाल, कर्म सिंह, धर्म सिंह ने एसएसपी को दिए पत्र में बताया कि जनपद निवासी कुछ लोगों ने देहरादून के लोगों के साथ मिलकर एक कंपनी बनाई। कंपनी में 15 लोग कर्मचारी बनाए गए, जिसमें सब को अलग-अलग पद दिए गए। इसी तरह कई लोगों के 40 लाख रुपये कंपनी में लगाकर ठग लिए। आरोपियों ने पैसा दो गुना करने का झांसा दिया था। पैसों का तकाजा करने पर आरोपियों स्टांप पर लिखकर दे दिया, लेकिन बाद में पैसा देने से इंकार कर दिया और अब पैसा मांगने पर धमकी दे रहे हैं। पीड़ित लोगों ने एसएसपी से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------
दुकान से मोबाइल फोन चोरी
सहारनपुर। तोता चौक पर एक दुकान से मोबाइल फोन चोरी कर लिया गया। पीड़ित ने कोतवाली मंडी में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव दतौली रांघड़ निवासी विरेंद्र सैनी ने बताया कि सोमवार की दोपहर तोता चौकी स्थित दुकान में लेटा हुआ था। उनका मोबाइल फोन भी दुकान में रखा हुआ था। कोई मोबाइल फोन चोरी कर ले गया। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें