सहारनपुर। बिजली उपभोक्ता से बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर खाते से 20,330 रुपये निकाल लिए। पीड़ित ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता से शिकायत की है।
शिकायतकर्ता निशी जैन ने विद्युत निगम के मुख्य अभियंता को बताया कि उसके मोबाइल नंबर पर एक व्हाट्सएप मेसेज आया। जिस पर बिजली निगम के माध्यम से लिखा था कि अगर आपका पिछला बिजली बिल अपडेट नहीं हुआ तो कनेक्शन काट दिया जाएगा। जिसमें 10 रुपये डालने के बाद बिल अपडेट करने को कहा गया। जिसके बाद उसने लिंक पर जाकर 10 रुपये भेज दिए। थोड़ी देर बाद उसके खाते से 20,330 रुपये कट गए। शिकायतकर्ता ने विद्युत निगम के अधिकारियों से अपील की है कि उनका तो नुकसान हो गया। लेकिन, महानगर के लोगों को इस प्रकार के साइबर फ्रॉड की जानकारी जरूर दी जाए। उन्हें बताए कि विभाग की ओर से ऐसा कोई मेसेज नहीं आया है। उपभोक्ता ऐसे मेसेज का जवाब बिल्कुल न दें।