फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मां-बेटा समेत चार चोर गिरफ्तार, 1.17 करोड़ के जेवरात बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
2014 से चोरी की वारदातों को आरोपी दे रहे थे अंजाम
विज्ञापन

नौ घटनाओं का किया खुलासाफोटो 14 व 14ए
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी और थाना जनकपुरी पुलिस ने चोरी करने वाले गिरोह के मां-बेटा समेत चार चोर गिरफ्तार किए हैं। आरोपियों के पास से 1.17 करोड़ रुपये के सोने-चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं। मां ही इस गिरोह की सरगना थी। ये अधिकांश सराफ की दुकानों में चोरी करते थे। पुलिस ने नौ घटनाओं का खुलासा किया। आरोपी वर्ष 2014 से वारदातों को अंजाम दे रहे थे।
एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने पुलिस लाइन में पत्रकार वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कोतवाली मंडी क्षेत्र के सराफा बाजार में उमैर और जुगल किशोर की सोने-चांदी के जेवरात की दुकान है। पिछले दिनों दोनों की दुकानों में चोरी हुई थी। चोरों को पकड़ने के लिए मंडी इंस्पेक्टर धर्मेंद्र सिंह ने पुलिस टीम को लगाया था। मंडी पुलिस ने एक सूचना के आधार पर इरशाद उसकी मां काली, साथी जहांगीर निवासी मानकमऊ को गिरफ्तार किया, जबकि इनके एक साथी निखिल निवासी मानकमऊ को थाना जनकपुरी पुलिस ने पकड़ा। पांचवां आरोपी हाजी दिलशाद निवासी मानकमऊ भागने में कामयाब रहा। आरोपियों के पास से दो किलो सोना और छह किलो चांदी के जेवरात बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत 1.17 करोड़ है। इस गिरोह में अन्य आरोपी भी शामिल हैं, जिनकी गिरफ्तारी को पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन

-







रेकी कर करता था वारदात



सहारनपुर। आरोपी इरशाद दिन में दुकानों और मकानों की रेकी करता था। रात को चोरी की वारदात को अंजाम देता था। आरोपी वर्ष 2014 से घटनाओं को अंजाम दे रहा था। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने चोरों को पकड़ने वाली पुलिस टीम को 25-25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़कर नौ घटनाओं का खुलासा किया है। आरोपियों ने नकुड़, बड़गांव, गंगोह सहित अनेक जगह चोरी की है।
विज्ञापन




काली है गिरोह की सरगना



गिरोह की सरगना पकड़ी गई महिला काली है। इरशाद इसका पुत्र है। इरशाद के खिलाफ जनपद के विभिन्न थानों में चोरी के 19 मामले दर्ज हैं। इरशाद मई 2022 में जेल से छूटकर आया है, जो शातिर अपराधी है। काली और इरशाद के साथ परिवार के अन्य सदस्य भी चोरी की वारदातों में शामिल रहते थे। इनमें जहांगीर सुनार है, जिसकी दुकान मानकमऊ में है। यह आरोपियों से चोरी के जेवरात खरीदता था।



-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें