फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकट हाल और नलकूप पर चोरी करने वाले चार चोर पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नागल (सहारनपुर)। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले चार युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी देशराज ने बताया कि क्षेत्र में किसानों के नलकूप पर पिछले दिनों से चोरी की घटनाएं घट रही थी। नौ सितंबर रात में गांव बेलड़ा जुनादार में चोरी की घटना को अंजाम देने चोर आए थे लेकिन ग्रामीणों के जाग जाने पर चोर भाग गए थे। इस दौरान वह अपनी बाइक छोड़ गए। बाइक को कब्जे में लेकर पुलिस ने जांच की जिसके आधार पर पुलिस ने शुक्रवार शाम अभिषेक उर्फ चना, विनीत उर्फ घोल्लू, बंटी निवासीगण लंढौरा गुज्जर थाना रामपुर मनिहारान एवं नवाजिश निवासी पीपल तला मोहल्ला इकराम रामपुर मनिहारान को उनके घर से गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी किया गया बैटरा एवं नलकूप का स्टार्टर बरामद किया है।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पुलिस पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने बताया कि उन्होंने भाटखेड़ी रोड से निर्माणाधीन बैंक्वेट हाल और गांव लाखनौर से एक किसान के नलकूप पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधार के पैसे मांगने पर पीटा
नागल। उधार के पैसे मांगने पर चार लोगों ने युवक को मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित इसरार पुत्र जमशेद गांव कुराली ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन माह पूर्व उसने गांव के ही एक व्यक्ति को छह हजार रुपये उधार दिए थे। जब उसने अपने पैसे मांगे तो आरोपी अपने अन्य तीन साथियों के साथ आया एवं उसे मारपीट कर घायल कर दिया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें