-ट्रेनों में यात्रियों की भीड़ को देखते हुए रेलवे ने उठाया कदम
-दरभंगा से अमृतसर और सूबेदारगंज से उधमपुर के बीच चलेंगी स्पेशल ट्रेनें
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे ने ट्रेनों में भीड़ को देखते हुए स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की है, जिनका संचालन अगले सप्ताह से शुरू होगा। दरभंगा से अमृतसर और सूबेदारगंज से उधमपुर के बीच स्पेशल ट्रेनें चलेंगी।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी दीपक कुमार ने बताया कि ट्रेन नंबर 05551 दरभंगा-अमृतसर स्पेशल छह नवंबर को दरभंगा से शाम 5:20 बजे प्रस्थान कर तीसरे दिन रात 1:45 बजे अमृतसर पहुंचेंगी। वापसी में 05212 अमृतसर-दरभंगा स्पेशल ट्रेन आठ नवंबर को अमृतसर से शाम 7:15 बजे चलकर तीसरे दिन रात 2:55 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इस ट्रेन में वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच है। लहेरिया सराय, समस्तीपुर, कर्पूरीग्राम, ढोली, मुजफ्फरपुर, मोतीपुर, मेहसी, चकिया, पिपरा, बापूधाम मोतिहारी, सुगौली, बेतिया, चनपटिया, नरकटियागंज, हरीनगर, बाघा, कप्तानगंज, गोरखपुर, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, सीतापुर सिटी, मैकलगंज, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद, लक्सर, सहारनपुर, यमुनानगर-जगाधरी, अंबाला छावनी, राजपुरा, सरहिंद, ढढारी कलां, लुधियाना, फिल्लौर, फगवाड़ा, जालंधर सिटी तथा ब्यास स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में रुकेगी। ट्रेन नंबर 04141 सूबेदारगंज-ऊधमपुर स्पेशल ट्रेन 14 नवंबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार और शुक्रवार को सूबेदारगंज से शाम 4:05 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12:40 बजे उधमपुर पहुंचेगी। वापसी दिशा में 04142 उधमपुर-सूबेदारगंज से 15 नवंबर से 29 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को उधमपुर से अपराह्न 3.40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन दोपहर 12.55 बजे सूबेदारगंज जाएगी। इसमें वातानुकूलित, शयनयान तथा सामान्य श्रेणी के कोच है। यह ट्रेन फतेहपुर, कानपुर सेंट्रल, इटावा, टूंडला, अलीगढ़, बुलंदशहर, हापुड़, मेरठ, मुजफ्फरपुर, सहारनपुर, अंबाला छावनी, लुधियाना, जालंधर छावनी तथा पठानकोट छावनी स्टेशनों पर दोनों दिशाओं में ठहरेगी।