सरसावा। पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध कार्रवाई कर बिहार से लाकर सरसावा क्षेत्र में अफीम बेचते पांच आरोपियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। तस्करों के पास से दस लाख रुपये की एक किलो अफीम बरामद हुई है।
सरसावा थानाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि पुलिस को जानकारी मिली कि बिहार के कुछ लोग शाहजहांपुर चौकी क्षेत्र में ट्रक चालकों को अवैध रूप से अफीम बेचने का कार्य करते हैं। इसके बाद टीम बनाकर भेजी गई। रात्रि डेढ़ बजे राजेश गंजू जिला चतरा झारखंड, बालबीर जिला समस्तीपुर, शंभूप्रसाद जिला मधुबनी, रमेश कुमार तथा सुरेंद्र यादव जिला जमुई बिहार को अफीम बेचते रंगे हाथों पकड़ लिया। पुलिस ने पांचों आरोपियों का चालान कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। संवाद