फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 पेटी शराब के साथ दो कारों में सवार चार तस्कर पकड़े

विज्ञापन
बिहारीगढ़ पुलिस द्वारा पकड़े गए शराब तस्कर - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
75 पेटी शराब के साथ दो कारों में सवार चार तस्कर पकड़े
विज्ञापन

बिहारीगढ़ (सहारनपुर)। थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बुग्गावाला मार्ग के उत्तराखंड बॉर्डर के पास से हरियाणा मार्का 75 पेटी देशी शराब सहित दो कार सवार चार तस्करों को पकड़ा है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया।
थानाध्यक्ष ने बताया कि शुक्रवार तड़के मुखबिर की सूचना के बाद थाना पुलिस ने बुग्गावाला रोड पर वाहनों की सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान दो कारें आती दिखाई दी। उन्हें रुकने का इशारा किया गया तो चालकों ने कारों की गति बढ़ा दी। पुलिस ने पीछा कर दोनों कारों को रुकवा लिया। तलाशी लिए जाने पर उनमें से हरियाणा मार्का देशी शराब के पव्वों की 62 पेटी व बोतल की 13 पेटी बरामद हुई। दोनों कारों पर फर्जी नंबर प्लेट लगी थी। थाना पुलिस ने शराब सहित दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर चारों तस्करों को पकड़ लिया और थाने ले आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़े गए तस्करों में अवतार सिंह पुत्र कृपाल सिंह निवासी ग्राम लाडवा, कुरुक्षेत्र, जसविंद्र पुत्र रणजीत निवासी रायतखाना थाना इंद्री करनाल, यशपाल पुत्र राजाराम निवासी धनौरा लाड़वा, हरियाणा व हरिचंद पुत्र बाबूराम निवासी कस्बा गढ़, थाना मिर्जापुर सहारनपुर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वाहनों के बारे में पता लगाया जा रहा है कि वे चोरी की तो नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें