फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: सांगाठेड़ा में तीन दिन में बुखार से चार लोगों की मौत

Fri, 13 Oct 2023 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोह। क्षेत्र के गांव सांगाठेड़ा में तीन दिन के भीतर एक बच्चे सहित चार लोगों की बुखार आने के बाद मौत हो गई। इससे ग्रामीणों में दहशत बनी है।
विज्ञापन

गांव निवासी आहिल (7) पुत्र वकील को तीन दिन पूर्व बुखार आया था। निजी अस्पताल में इलाज कराया गया परंतु बृहस्पतिवार को उसकी मौत हो गई। हनीफा (61) वर्ष का भी बुखार आने पर निजी अस्पताल में उपचार चल रहा था। उसने भी बृहस्पतिवार को दम तोड़ दिया। इससे पूर्व कौशर (28) की बुधवार व मुनिबा (30) पत्नी सालिम की मंगलवार को बुखार के कारण मौत हो गई थी। तीन दिन में चार मौत होने से पुरा गांव गमगीन है। सभी मृतकों के परिजन बुखार से मौत होने का दावा कर रहे हैं। ग्राम प्रधान तनवीर आलम ने बताया कि गांव में बुखार से तीन दिन में चार मौत होने से ग्रामीणों में भय है। उन्होंने बताया कि बड़ी संख्या में लोग बुखार से पीड़ित हैं। प्रधान व ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में टीम भेजकर बुखार पीड़ितों का उपचार कराने की मांग की है। सीएचसी प्रभारी डाॅ. रोहित वालिया ने बताया कि वह गांव में टीम भेजकर जांच कराएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें