सहारनपुर। जनपद में रविवार को चार लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 18 मरीज कोरोना को हराकर स्वस्थ हुए। रविवार को मिले संक्रमितों में दो नाजिरपुरा, एक पंत विहार और एक टिकरौल निवासी है। इनके साथ ही जनपद में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर 6,116 हो गया है। फिलहाल जनपद में 69 एक्टिव मरीज हैं। नोडल अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिस तरह कोरोना संक्रमण कम हुआ है। उससे उम्मीद है कि अगले एक से दो सप्ताह में जनपद कोरोना मुक्त हो जाएगा।