फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू के चार नए मरीज मिले, संख्या हुई 95

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। जनपद में डेंगू का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। डेंगू के शनिवार को चार नए मरीज मिले हैं। इससे मरीजों की संख्या बढ़कर 95 हो गई है।
विज्ञापन

जनपद में डेंगू बुखार लोगों को तेजी से चपेट में ले रहा है। दिनोंदिन डेंगू मरीजों की संख्या में वृद्धि हो रही है। शनिवार को डेंगू के जो मरीज मिले हैं वे राजकीय मेडिकल कॉलेज परिसर, शहर में कमेला कॉलोनी और हिम्मत नगर के निवासी हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज में बनाए गए डेंगू वार्ड में शनिवार को दो मरीज भर्ती कराए। इसके बाद यहां भर्ती डेंगू पीड़ितों की संख्या छह हो गई है। जिला मलेरिया अधिकारी शिवांका गौड़ ने बताया कि जिन-जिन क्षेत्रों में डेंगू के मरीज मिले हैं, वहां टीम भेजकर आसपास के लोगों के सैंपल लिए जाएंगे। साथ ही कीटनाशक छिड़काव भी कराया जाएगा। जिससे लोग डेंगू के प्रकोप से बच सकें। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें