मिर्जापुर पुलिस द्वारा पकड़े रेप पीड़िता को धमकाने वाले आरोपी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। पूर्व एमएलसी खनन माफिया हाजी इकबाल के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कराने वाली महिला को धमकाकर 10 लाख की फिरौती मांगने के आरोप में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि गिरफ्तार आरोपी हाजी इकबाल के गुर्गे हैं।
दो माह पहले एक महिला ने पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल, भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली और उसके चार बेटों के खिलाफ दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया था। पीड़िता शनिवार एसएसपी से मिली और हाजी मोहम्मद इकबाल के चार साथियों पर धमकी देने और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने का आरोप लगाया। एसएसपी डॉ विपिन ताडा ने बताया कि आरोपी आतिफ पुत्र हमीद निवासी रायपुर, असलम पुत्र हनीफ निवासी शाहपुर गाड़ा, राशिद पुत्र असलम निवासी महमूदपुर, सुलेमान पुत्र फुरकान निवासी मिर्जापुर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने महिला से धमकाने और दस लाख रुपये मांगना स्वीकार किया है। आरोपी हाजी इकबाल के खिलाफ दर्ज दुष्कर्म का मामला वापस लेने का भी दबाव बना रहे थे।