फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने शोभित यूनीवर्सिटी में रोंपा रुद्राक्ष का पौधा

विज्ञापन
शोभित विवि गंगोह में रुद्राक्ष का पौधा रोपित करते पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
गंगोह (सहारनपुर)। भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और उनकी पत्नी सविता कोविंद ने रविवार को शोभित यूनिवर्सिटी में रात्रि प्रवास के बाद सोमवार सुबह यूनिवर्सिटी के कैंपस में रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया।
विज्ञापन

उनके साथ शोभित विवि प्रबंध समिति अध्यक्ष कुंवर शोभित विजेंद्र, कुलाधिपति कुंवर शेखर विजेंद्र आदि ने भी पौधे रोपित किए। इससे पूर्व उन्होंने ऐतिहासिक नगरी गंगोह व सहारनपुर के इतिहास और परंपराओं से अवगत कराने वाली राजीव उपाध्याय यायावर के संयोजन में तैयार की गई धार्मिक, सांस्कृतिक व मुगल कालीन अवशेषों को दर्शाने वाली प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया, जिसमें लखनौती का किला, दरगाह हजरत कुतबे आलम, बाबा हरिदास की समाधि, अहोई अष्टमी आदि को दर्शाया गया था। उन्हें हमारा सहारनपुर पुस्तक भेंट भी की गई।
इस अवसर पर शोभित विवि के कुलपति डा. रणजीत सिंह, रजिस्ट्रार डा. महीपाल सिंह, सूफी जहीर अख्तर, रविशंकर गर्ग, शुभम गर्ग, एसडीएम अजय अम्बष्ट, तहसीलदार राधेश्याम शर्मा, सीओ चंद्रपाल शर्मा, जसबीर राणा, डॉ. सविता, डॉ. सीमा जागलान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें