फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अदालत में हुए पेश

Thu, 04 Jul 2024 04:20 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। अपर सत्र न्यायाधीश एवं विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए कोर्ट मोहित शर्मा की अदालत में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के चारों बेटे पेश हुए।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के अधिवक्ताओं ने वादी अमित जैन की ओर से दिए साक्ष्यों पर बहस की। बता दें, कि वर्ष 2022 में थाना मिर्जापुर में दर्ज कराए मामले में अमित जैन ने आरोप लगाया था कि महबूब और शाहनवाज ने उस पर जानलेवा हमला किया है। पुलिस ने मामले की जांच में पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल के बेटे अफजाल, अलीशान, वाजिद और जावेद के नाम खोले थे। हालांकि इस मामले में हाजी इकबाल के चारों बेटों को जमानत मिल चुकी है। बुधवार को शाहनवाज और महबूब ने अदालत में हाजिरी माफी का पत्र लगाया, जबकि पूर्व एमएलसी के अधिवक्ताओं ने वादी अमित जैन द्वारा अपने अधिवक्ता के माध्यम से दी गई दलील पर बहस की। अदालत ने सुनवाई को पांच जुलाई की तारीख दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें