फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त

Thu, 02 Feb 2023 09:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
हाजी इकबाल
विज्ञापन
बेहट। पचास हजार के इनामी खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी इकबाल और उनके परिवार के खिलाफ थाना बेहट तथा मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के दो मुकदमों में पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त कर लिया है। वहीं, उनकी पत्नी, छोटे भाई पूर्व एमएलसी महमूद अली एवं पुत्रों के पासपोर्ट जब्त करने की कार्रवाई के नोटिस जारी किए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश पांडेय ने बताया कि उनकी रिपोर्ट पर रीजनल पासपोर्ट कार्यालय गाजियाबाद द्वारा हाजी इकबाल का पासपोर्ट जब्त किया गया है। उनकी पत्नी फरीदा बेगम, छोटे भाई महमूद अली तथा बेटों अफजाल, अलीशान एवं वाजिद अली के पासपोर्ट जब्त करने के लिए संबंधित को नोटिस जारी किए हैं।
उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई इनके खिलाफ बेहट एवं मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमों के तहत की गई है। इनमें से मिर्जापुर में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना कर रहे हैं। बेहट में दर्ज गैंगस्टर के मुकदमे की विवेचना मिर्जापुर इंस्पेक्टर द्वारा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें