फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के बयान पर भड़के पूर्व विधायक और राज्यमंत्री जसवंत, पढ़िए क्या है पूरा विवाद

Fri, 19 May 2023 10:23 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर

सार

Saharanpur News : पूर्व मंत्री धर्म सिंह सैनी के बयान पर भड़के पूर्व विधायक नरेश सैनी और राज्यमंत्री जसवंत सैनी भड़क गए। जानिए आखिर क्या विवाद है।
विज्ञापन
धर्म सिंह सैनी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सहारनपुर में जनमंच में भगीरथ जयंती पर विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम में राजनीतिक रंग भी देखने को मिला। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के सामने पूर्व राज्यमंत्री धर्म सिंह सैनी बोले कि एक साल से सैनी समाज का उत्पीड़न हो रहा है। इस पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी और प्रदेश सरकार मंत्री जसवंत सैनी भड़क गए और उन्होंने धर्म सिंह सैनी के बयान पर पलटवार करते हुए उनकी बातों को सिरे से नकार दिया।

विज्ञापन


दरअसल, विशाल सैनी समिति के कार्यक्रम समाज के अनेक जनप्रतिनिधि शामिल हुए। डॉ. धर्म सिंह सैनी ने अपने संबोधन में कहा कि एक वर्ष से सैनी समाज का खूब उत्पीड़न हो रहा है। समाज के एक व्यक्ति पर हमला हुआ, जो मरणासन्न हालत में अस्पताल में पड़ा है और दूसरी तरफ आरोपी फैसले का दबाव बना रहे हैं। आरोपियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। इसी तरह एक दरोगा ने समाज की महिला और उसके पति के साथ अभद्रता की, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। तब, भाजपा जिलाध्यक्ष ने मामले में कार्रवाई कराई है।

इस पर भाजपा के पूर्व विधायक नरेश सैनी भड़क गए। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो रहा है, जब तक वह और राज्यमंत्री जसवंत सैनी हैं, तब तक कोई समाज के लोगों का उत्पीड़न नहीं कर सकता। धर्म सिंह सैनी की बातें बेबुनियाद हैं। इसी तरह राज्यमंत्री जसवंत सैनी ने भी धर्म सिंह सैनी पर जुबानी हमला बोला। जसवंत सैनी बोले कि भाजपा सरकार में समाज के किसी व्यक्ति का उत्पीड़न नहीं हो रहा है। धर्म सिंह सैनी बिल्कुल गलत बोल रहे हैं।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: UP: केशव प्रसाद मौर्य बोले- हार से विपक्ष में खलबली, लोकसभा चुनाव में UP की 80 सीटों पर जीत दर्ज करेगी BJP

विज्ञापन

समर्थकों ने लगाए नारे, भाजपा जाने के दिए संकेत
कार्यक्रम में डॉ. धर्म सिंह जिंदाबाद के नारे उनके समर्थक लगाते रहे। इस पर पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने समर्थकों से कहा कि हम जानते हैं, आप चाहते हैं कि धर्म सिंह सैनी दोबारा भाजपा शामिल हो जाएं। आपकी इच्छा भी जल्द पूरी हो सकती है। इसके साथ ही धर्म सिंह सैनी ने भी बातों ही बातों में भाजपा में जाने की इच्छा जाहिर कर दी। उन्होंने उप मुख्यमंत्री से कहा कि सैनी समाज ने आपको ही मुख्यमंत्री मान लिया है। ईश्वर ने चाहा तो 2027 में आप ही मुख्यमंत्री बनेंगे। यहां का बच्चा-बच्चा आपका है। आपको देखकर और सुनकर समाज का उत्साहवर्धन होता है। धर्म सिंह सैनी ने उप मुख्यमंत्री की खूब तारीफ की।

यह भी पढ़ें: UP: 2000 के नोट पर आरबीआई का बड़ा फैसला, यहां पढ़ें पश्चिमी यूपी के लोगों की प्रतिक्रियाएं

कर बैठे थे धर्म सिंह गलती: मौर्य
भगीरथ जयंती के कार्यक्रम में सियासी पारा गर्म रहा। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बोले कि धर्म सिंह सैनी भाजपा छोड़कर गलती कर बैठे। उन्होंने तब धर्म सिंह सैनी को फोन कर रोकना भी चाहा था, लेकिन सुबह का भूला शाम को घर जाए तो भूला नहीं कहते थे। इनके भाजपा आने को लेकर भविष्य में विचार होगा। इसके अलावा केशव प्रसाद मौर्य ने कानून व्यवस्था पर सपा और बसपा पर भी हमला बोला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें