फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दो नवंबर को देवबंद आएंगे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव

Sun, 29 Oct 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद(सहारनपुर)। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दो नवंबर को देवबंद पहुंचेंगे। वह पूर्व विधायक माविया अली के बेटे पालिका सभासद हैदर अली के शादी समारोह में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

सरकारी कार्यक्रम के मुताबिक अखिलेश यादव प्राइवेट वायुयान से अपराह्न 12.15 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां से कार द्वारा वह 1 बजे देवबंद के फिरदौस गॉर्डन में होने वाले शादी समारोह में शामिल होंगे। अखिलेश यादव करीब 30 मिनट समारोह में रुकेंगे। इसके बाद वह 1.30 बजे सरसावा एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे। पूर्व मुख्यमंत्री के देवबंद आगमन को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। वहीं, सपाइयों ने भी अखिलेश यादव के आने को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें