फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: अदालत में पेश नहीं हुए भाजपा के पूर्व सांसद और पूर्व विधायक

Fri, 05 Jul 2024 04:58 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में कैराना से भाजपा के पूर्व सांसद प्रदीप चौधरी और नकुड़ के पूर्व विधायक महिपाल माजरा अदालत में पेश नहीं हुए हैं। मामले में सरकारी अधिवक्ता और जनप्रतिनिधियों के वकीलों के बीच बहस हुई है। विशेष लोक अभियोजक की दलील पर कोर्ट ने सुनवाई को शुक्रवार यानी आज की तारीख दी।
विज्ञापन

मामला अपर मुख्य न्यायायिक मजिस्ट्रेट कक्ष संख्या तृतीय/ विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट की न्यायाधीश प्रियंका वर्मा की अदालत में विचाराधीन है। सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह पैरवी कर रहे हैं। दरअसल, वर्ष 2007 के विधानसभा चुनाव में कैराना के पूर्व सांसद और नकुड़ के पूर्व विधायक महिपाल माजरा पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। हालांकि दोनों जनप्रतिनिधि इस मामले जमानत ले चुके हैं। दोनों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश होना था, लेकिन उन्होंने अदालत में अपने अधिवक्ताओं के माध्यम से प्रार्थना पत्र लगाकर बताया कि वह जिले से बाहर हैं। मामले में जनप्रतिनिधियों के वकीलों व विशेष लोक अभियोजक ने अपनी-अपनी दलील दी। अदालत ने मामले में शुक्रवार को तारीख दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें