फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: निजी डीटीसी बनने से सड़क हादसों में आएगी कमी

Wed, 18 Oct 2023 12:42 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सड़क हादसों में कमी लाने और सड़क सुरक्षा के मद्देनजर जिले में निजी डीटीसी (ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान) खोला जाएगा। इसके लिए संभागीय परिवहन विभाग ने लोगों से आवेदन मांगे हैं। अभी एक आवेदन आया है। आवेदक के पास सड़क के किनारे कम से कम एक एकड़ से दो एकड़ भूमि होनी चाहिए।
विज्ञापन

जिले में हर साल वाहनों की संख्या बढ़ रही है। संभागीय परिवहन विभाग के पिछले चार साल के आंकड़ों पर गौर करें तो 1.58 लाख वाहन सड़कों पर उतरे। इनमें 1.43 लाख दोपहिया और करीब 14 हजार चौपहिया वाहन शामिल हैं। वाहनों की बढ़ती संख्या के चलते हादसे भी बढ़ रहे। शासन ने प्रत्येक जिले में निजी ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान खोलने का निर्णय लिया है। इसमें आवेदकों को प्रशिक्षण देने के साथ ही ऑटोमेटिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक पर टेस्ट लेने की व्यवस्था होगी। प्रशिक्षण के बाद टेस्ट पास करने पर ही उसे प्रमाण पत्र प्रदान होगा, जिसके बाद लाइसेंस जारी हो सकेगा। फिलहाल जिले में अभी तक एक आवेदन संभागीय परिवहन विभाग को मिला है। मानक पूरे होने पर विभाग ने उसे फाइनल कर दिया है। दो और आवेदन मांगें हैं, जिनकी तलाश में विभाग जुटा है। आरटीओ कार्यालय में अभी टेस्ट की मैनुअल व्यवस्था चल रही है।
जिले में ड्राइविंग प्रशिक्षण संस्थान के लिए एक आवेदन आया है, जो फाइनल हो गया। दो और आवेदन मांगे गए हैं, जिसके लिए तलाश जारी है। निजी डीटीसी बनने से सड़क हादसों में कमी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-महेंद्र बाबू गुप्ता, एआरटीओ प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें