फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आग से वन गुर्जर का डेरा जलकर हुआ राख

विज्ञापन
विज्ञापन
छुटमलपुर। बिहारीगढ़ क्षेत्र के गांव सतपुरा के जंगल में डेरा बनाकर रह रहे वन गुर्जर अमीर हमजा के डेरे पर देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई।
विज्ञापन

सूचना में मिलते ही मौके पर पहुंची बिहारीगढ़ थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान वन गुर्जरों के डेरे में अंदर रखा हुआ खाने पीने का सामान, कपड़े और बर्तन, चारपाई तक जलकर खराब हो गए। भैंसों को चारा खिलाने के लिए बनाया गया पराली का कूप भी आग की भेंट चढ़ गया। पीड़ित वन गुर्जर अमीर हमजा ने आशंका जताते हुए बताया कि किसी व्यक्ति ने जान-बूझकर उसे नुकसान पहुंचाने के लिए आग लगाई है। पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है। उधर, आग लगने से डेरा जलने पर कड़ाके की ठंड में वन गुर्जर का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें