मिर्जापुर। क्षतिग्रस्त हुए सड़क मार्ग की मरम्मत की मांग को लेकर चले धरने के बाद नायब तहसीलदार ने लोनिवि अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच सीसी रोड की पैमाइश कराई।
बता दें कि गांव रायपुर से सैद मुहम्मदपुर गढ़ तक जाने वाले रास्ते को ठीक कराने की मांग को लेकर चार दिन तक ग्रामीणों ने धरना दिया था। बुधवार को उप जिलाधिकारी बेहट दीपक कुमार ने मौके पर पहुंच मांग पूरी करने का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त करा दिया था। इसी परिपेक्ष में बृहस्पतिवार को को नायब तहसीलदार अनिल कुमार लोनिवि अधिकारियों की टीम के साथ गांव सैद मोहम्मदपुर गढ़ पहुंचे। जहां उन्होंने 1700 मीटर सीसी रोड की बनाने के लिए पैमाइश की। नायब तहसीलदार ने बताया की टेंडर प्रक्रिया के बाद निर्माण कार्य जल्द ही शुरू कर दिया जाएगा।
इस दौरान सिकंदरपुर के ग्राम प्रधान संदीप कुमार, ताहरपुर के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार, सैद मोहम्मदपुर गढ़ के प्रधान विक्रम सिंह आदि रहे।