रामपुर मनिहारान। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कस्बे की दुकानों पर छापा मारते हुए दो सैंपल लेकर जांच को भेजे। कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। ज्यादातर दुकानदार अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन सिंह ने टीम के साथ जंधेड़ा समसपुर में मिठाई की दुकान पर छापा मारकर खाद्य पदार्थ का सैंपल लिया। इसके बाद टीम ने रामपुर मनिहारान के पीठ बाजार में शाहिद ट्रेडर्स की दुकान पर छापा मारकर कर खाद्य पदार्थ सरसों के तेल का सैंपल लेकर जांच को भेजा। खाद्य सुरक्षा अधिकारी एसएन सिंह का कहना है कि दो सैंपल लेकर प्रयोगशाला में जांच को भेजे हैं। जांच रिपोर्ट आने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।