फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान : नरेश टिकैत

Sun, 07 Dec 2025 12:50 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
गांव उगरपुर में मंच पर बैठे भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत। श्रोत आयोजक
विज्ञापन
चिलकाना/रामपुर मनिहारान। भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत में कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि आज अन्नदाता कहे जाने वाला किसान ही सबसे अधिक परेशानी झेल रहा है। चीनी मिलें उनके गन्ने का भुगतान नहीं कर रही हैं। सरकार की जिम्मेदारी है कि वह किसानों को गन्ना भुगतान कराए। रविवार दोपहर चिलकाना के जाफर इमाम के निवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए नरेश टिकैत ने कहा कि आज युवा पीढ़ी का खेती करने से मोह भंग होता जा रहा है। इसका कारण है किसान को उसकी फसलों का सही मूल्य नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के टोडहपुर में किसानों का 32 करोड़ रुपये मिल पर बकाया है। गन्ने की फसल खेतों में खड़ी हुई हैं। मिल अभी तक चालू नहीं हुआ, जबकि पूरे प्रदेश की मिलें चालू हो गई हैं। उन्होंने कहा कि वह जिला अधिकारी से इस बारे में बात कर किसानों का भुगतान कराने का काम करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें