सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान गंगोह रोड़ पर पर लोगो को राशन वितरित करते ईसाई समाज के लोग
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। विभिन्न संगठनों ने गरीब और बेसहाराओं तक भोजन और राशन के पैकेट पहुंचाए।
सहारनपुर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन और जिला जज सर्वेश कुमार के नेेतृत्व में संचालित फूड बैंक से 1310 लोगों को भोजन के पैकेट बांटे गए। इसके साथ ही रक्तदान शिविर लगाकर 14 यूनिट ब्लड एकत्र कर ब्लड बैंक में जमा कराया। इसमें सहारनपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र चौहान, महासचिव राजीव गुप्ता शामिल रहे। ईसाई समाज फादर डेनियल मसीह, पास्टर सुनील, विरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, अरुण, रवि ने राशन के पैकेट बांटे। अपना दल (एस) युुवा मंच से जिलाध्यक्ष समीर भटनागर, विक्रम जीत सिंह, नकुल कुमार राशन के पैकेट और मास्क वितरित किए। वार्ड 46 से पार्षद ज्योति अग्रवाल, वार्ड 15 से पार्षद चंद्रजीत सिंह निक्कू ने भोजन के पैकेट वितरित कराए। राधा स्वामी सत्संग भवन के मेजर सेंटर 18 हजार लोगों तक खाने के पैकेट पहुंचाए। अतुल्य शिक्षा एवं सामाजिक विकास समिति से पार्षद प्रदीप उपाध्याय, अमित त्यागी, सचिव सरिता प्रधान, धर्मेंद्र प्रधान ने खाद्य सामग्री, फैमिली ऑफ ब्लड डोनर्स ट्रस्ट से आनंद भाटिया, तरुण भोला, परीक्षित पोखरियाल, हार्दिक वर्मा, पंकज पांचाल ने 926 खाने के पैकेट बांटे। वर्धमान कॉलोनी में संचालित अपनी रसोई से कांग्रेस नेता संजय वालिया ने एक हजार लोगों के भोजन की व्यवस्था की।
सहारनपुर में लॉकडाउन के दौरान फुडबैंक पर लगे रक्तदान शिविर में सम्मानित रक्तदाता- फोटो : SAHARANPUR