फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ई-वेईंग मशीनों से होगा खाद्यान्न वितरण, घटतौली पर लगेगा अंकुश

Sat, 30 Mar 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को दिए जाने वाले खाद्यान्न के वितरण होने वाली घटतौली पर अंकुश लगेगा। इसके लिए जिले के सभी उचित दर विक्रेताओं को इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीन दी गई हैं। अब उन्हें ई-वेईंग मशीन एवं ई-पॉस मशीन की स्थापना और संचालन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जनपद के 578227 राशन कार्ड धारकों को इसका लाभ होगा।
विज्ञापन

जनपद में उचित दर विक्रेताओं की 1235 दुकानें संचालित हैं। इन दुकानों के माध्यम से प्रतिमाह जिले के 578227 राशन कार्ड धारकों को खाद्यान्न का वितरण होता है। खाद्यान्न में घटतौली की शिकायतें उप जिलाधिकारियों से लेकर जिला पूर्ति कार्यालय तक आए दिन मिलती रहतीं हैं। खाद्यान्न में घटतौली की समस्या से राशन कार्ड धारकों को निजात दिलाने के लिए सरकार ने ई-पॉस मशीन से इलेक्ट्रॉनिक वेईंग मशीनों को जोड़ने का निर्णय लिया है। इससे खाद्यान्न वितरण में होने वाली घटतौली पर अंकुश लग सकेगा। अब जिला पूर्ति विभाग द्वारा ई-वेईंग मशीन और ई-पॉस मशीन की स्थापना से लेकर उनके संचालन तक के लिए उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। जिससे राशन कार्ड धारकोें को खाद्यान्न वितरण में किसी असुविधा का सामना ना करना पड़े।
ई-वेईंग मशीन और ई-पॉस मशीन की स्थापना और संचालन के लिए उचित दर विक्रेताओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस व्यवस्था के माध्यम से अप्रैल में होने वाले खाद्यान्न वितरण की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- मनीष कुमार सिंह, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें