फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे ने बढ़ाई मुसीबत, दिन में धूप से मिली राहत

Wed, 31 Jan 2024 02:08 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सुबह के समय घने कोहरे के कारण एक ओर जहां सर्दी का असर महसूस किया गया। वहीं दूसरी ओर दृश्यता कम होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी रही, जबकि दोपहर के बाद धूप निकल आने पर लोगों को राहत मिली।
विज्ञापन

जनपद में एक दिन पहले सोमवार को सुबह नौ बजे से धूप निकल आई थी। उम्मीद थी कि मंगलवार को सुबह हल्का कोहरा आने के बाद जल्द ही धूप निकल आएगी। लेकिन मंगलवार की सुबह घना कोहरा रहा, जिसकी वजह से देहात में दृश्यता 40 से 50 मीटर रही। शहर में दोपहर 12:30 बजे तक और देहात में दोपहर एक बजे तक धूप निकल सकी। कोहरा अधिक रहने के कारण न्यूनतम तापमान चार डिग्री रहा, लेकिन दोपहर एक बजे के बाद धूप निकल आने पर अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में सुबह कोहरा आने और दोपहर में धूप निकलने का अनुमान जताया है।

मृतक छात्र आलेख।

मृतक छात्र आलेख।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें