सहारनपुर। मौसम में बदलाव के साथ ही ट्रेनों के संचालन पर कोहरे का असर दिखने लगा है। सहारनपुर से होकर गुजरने वाली शहीद व जनसेवा एक्सप्रेस मंगलवार को रद्द रही, जबकि हिमगिरी, बरौनी, हमसफर सहित नौ ट्रेनें अपने तय समय से सहारनपुर में लेट पहुंची। लेट ट्रेनों ने रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार कराया। वहीं, त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन अगले महीने बंद हो जाएगा।
मौसम बदल रहा है। ऐसे में कोहरा भी छाने लगा है। जिसकी वजह से ट्रेनें लेट होने शुरू हो गई। मंगलवार को जयनगर-अमृतसर शहीद एक्सप्रेस, बनमनखी-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। जम्मूतवी-हावड़ा हिमगिरी एक्सप्रेस आठ घंटे, कामाख्या-श्रीमाता वैष्णों देवी कटरा एक्सप्रेस चार घंटे, सियालदाह-जम्मूतवी हमसफर एक्सप्रेस दो घंटे, बरौनी-अंबाला एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से सहारनपुर में आई।
इनके अलावा वाराणसी-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस, अमृतसर-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस, दरभंगा-अमृतसर जननायक एक्सप्रेस, कोलकाता-जम्मूतवी एक्सप्रेस, कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस भी अपने तय समय पर नहीं आई। वहीं, रेलवे की ओर से त्योहारों में जिन स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया था, वह सभी ट्रेनें अगले महीने पटरी पर दिखाई नहीं देगी। अगले महीने से ही कोहरे के चलते 12 ट्रेनें फरवरी 2024 तक बंद रहेगी। जिसके चलते ट्रेनों में सफर करना खासा मुसीबत भरा रहेगा।
स्पेशल ट्रेनों का कब तक संचालन
- 04517 गोरखपुर-चंडीगढ़ स्पेशल एक दिसंबर तक
- 04518 चंडीगढ़-गोरखपुर स्पेशल 30 नवंबर तक
- 04529 वाराणसी-बठिंडा स्पेशल एक्सप्रेस 30 नवंबर तक
- 05577 सहरसा-अंबाला स्पेशल आठ दिसंबर तक
- 05578 अंबाला-सहरसा स्पेशल ट्रेन 10 दिसंबर तक
- 04645 बरौनी-जम्मूतवी स्पेशल एक दिसंबर तक
- 04646 जम्मूतवी-बरौनी स्पेशल 30 नवंबर तक
- 04677 पटना-फिरोजपुर स्पेशल 30 नवंबर तक
- 05005 गोरखपुर-अमृतसर स्पेशल ट्रेन एक दिसंबर तक
- 05006 अमृतसर-गोरखपुर स्पेशल दो दिसंबर तक