फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: कोहरे की मार, पांच ट्रेनें रद्द, शताब्दी सहित 18 देरी से पहुंची

Tue, 16 Jan 2024 01:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। 110 से 130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली ट्रेनें कोहरे में रेंग रही हैं। सोमवार को सरयू यमुना एक्सप्रेस, जनसेवा सहित पांच ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि शताब्दी समेत 18 ट्रेनें सहारनपुर में देरी से पहुंची। लेट ट्रेनों ने यात्रियों को रेलवे स्टेशन पर इंतजार कराया। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन नंबर 14605 योग नगरी ऋषिकेश-जम्मूतवी एक्सप्रेस, 14617-18 बनमनखी-अमृतसर-बनमनखी जनसेवा एक्सप्रेस, 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू यमुना एक्सप्रेस, 12688 चंडीगढ़-मदुरै एक्सप्रेस का संचालन नहीं हुआ। इनके अलावा ट्रेन नंबर 12331 हावड़ा-जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस पांच घंटे, शहीद कैप्टन तुषार महाजन-सूबेदारगंज एक्सप्रेस 12 घंटे, सहरसा-अमृतसर एक्सप्रेस पौने छह घंटे, बरौनी-जम्मूतवी मौर्यध्वज एक्सप्रेस आठ घंटे की देरी से सहारनपुर में आई।
जम्मूतवी-बाड़मेर एक्सप्रेस तीन घंटे, जम्मूतवी-हावड़ी हिमगिरी एक्सप्रेस पांच घंटे, नई दिल्ली-देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस दो घंटे 16 मिनट, लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटे, लक्ष्मीबाई नगर-योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, हरिद्वार-अमृतसर जनशताब्दी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, श्रीगंगानगर-ऋषिकेश एक्सप्रेस दो घंटे, अमृतसर-हरिद्वार जनशताब्दी एक्सप्रेस ढाई घंटे लेट पहुंची। इनके अलावा कोलकाता-अमृतसर एक्सप्रेस पौने दो घंटे, जम्मूतवी-काठगोदाम गरीबरथ एक्सप्रेस पौने तीन घंटे की देरी से पहुंची। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा, अंबाला-दिल्ली इंटरसिटी, मुंबई सेंट्रल-अमृतसर गोल्डन टेंपल, पाटलीपुत्र-चंडीगढ़ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय से लेट आई।

नगीना के ग्राम बावन सराय में प्रधानमंत्री का होता सीधा प्रसारण।

नगीना के ग्राम बावन सराय में प्रधानमंत्री का होता सीधा प्रसारण।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें