फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: ''फूल सजा दो राहों में, आया रे बाबा का डोला''

Thu, 02 Feb 2023 09:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
पेपर मिल रोड पर निकली बाला जी धाम बेहट रोड की प्रभात फैरी में जयघोष करते श्रद्घालु
विज्ञापन
सहारनपुर। बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बुधवार को प्रभातफेरी निकाली गई। फूल सजा दो राहों में, आया रे बाबा का डोला, बालाजी के भजनों से वातावरण भक्तिमय हो गया।
विज्ञापन

बुधवार की सुबह प्रभातफेरी का शुभारंभ धाम संस्थापक अतुल जोशी महाराज के हिम्मतनगर स्थित निवास से रथ में सवार बालाजी महाराज के विग्रह के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रभात फेरी राज विहार, ब्रह्मपुरी कॉलोनी, कपिल विहार होते हुए न्यू कपिल विहार में कमल प्रकाश शर्मा के निवास पर पहुंची। प्रभातफेरी को विश्राम दिया गया। मार्ग में दीपक सहगल, हुकुम सिंह, अशोक शर्मा, अमित सैनी, शीला विजन, अनिल सैनी, अभिषेक शर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा ने प्रभातफेरी का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
बालाजी महाराज के रथ के साथ श्रद्धालु कीर्तन करते हुए चल रहे थे। यह उत्सव है बजरंग बाबा लाल लंगोटे वाले का आदि भजन सुनाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इस दौरान नवीन वालिया, बबलू, धर्मपाल, सुरेश निझावन, अयोध्या प्रसाद, रजनी वालिया, मोना जैन, ममता विश्वास, अनुराधा शर्मा, मनोज वालिया, मनीष जायसवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें