फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से पांच वर्षीय बच्चे और महिला की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बुखार से पांच वर्षीय बच्चे और महिला की मौत
विज्ञापन

बेहट/नागल (सहारनपुर)। जिले में बुखार का प्रकोप कम होने का नाम नहीं ले रहा है। एक पांच साल के बच्चे और एक महिला की बुखार के चलते मौत हो गई।
मिर्जापुर में मंगलवार रात मिर्जापुर निवासी इरशाद के पांच साल के बेटे मोहम्मद आजम को अचानक बुखार हुआ। परिजन उसे गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां दिखाने ले गए। उपचार के दौरान उसे उल्टी लगनी शुरू हो गई। हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने परिजनों को उसे हायर सेंटर ले जाने ले लिए कहा। इरशाद ने बताया कि वह आजम को देर रात हायर सेंटर लेकर जा रहे थे, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। नागल क्षेत्र के गांव बोहडूपुर में दिनेश की 32 वर्षीय पत्नी मेनका करीब 15 दिनों से बुखार की चपेट में थी जिसका उपचार जॉली ग्रांट अस्पताल में चल रहा था। मंगलवार रात उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बीती 18 अक्तूबर को भी बोहडूपुर में अंकित की पत्नी अन्नू उम्र करीब 32 साल की भी पीजीआई पिलखनी में बुखार के चलते मौत हो गई थी। गांव में अब भी काफी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें