फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: पांच ट्रेनें रहीं निरस्त, चार पहुंचीं लेट, यात्री रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
-यात्रियों ने रेलवे स्टेशन पर रुककर ही किया ट्रेनों का इंतजार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। ट्रेनों का निरस्तीकरण और लेटलतीफी नहीं सुधर रही है। सोमवार को पांच ट्रेनें निरस्त रहीं, जबकि चार ट्रेनें अपने तय समय से सहारनपुर में देरी से पहुंचीं। जिसके चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
ट्रैक को मजबूत करने के लिए अलग-अलग रेल मंडलों में ब्लॉक लेकर काम किया जा रहा है। जिस वजह से ट्रेनें निरस्त या फिर लेट चल रही हैं। सोमवार को दरभंगा-अमृतसर जन नायक एक्सप्रेस, अमृतसर-दरभंगा जन नायक एक्सप्रेस, चंडीगढ़-लखनऊ सुपरफास्ट एक्सप्रेस, दिल्ली-सहारनपुर एक्सप्रेस और आनंद विहार टर्मिनल-उधमपुर एक्सप्रेस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोरखपुर-अमृतसर सुपरफास्ट एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, वाराणसी-जम्मूतवी बेगमपुरा एक्सप्रेस तीन घंटे, अमृतसर-सहरसा एक्सप्रेस दो घंटे और कोरबा-अमृतसर छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से डेढ़ घंटे की देरी से सहारनपुर में पहुंची। इससे यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें