फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: आवारा कुत्तों ने पांच लोगों को काट कर किया घायल

Tue, 11 Feb 2025 12:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्ज़ापुर। गांव मिर्जापुर एवं पाडली में आवारा कुत्तों का आतंक है। प्रतिदिन कुत्ते ग्रामीणों पर हमला कर उनकी जख्मी कर रहे हैं। रविवार देर शाम भी कुत्तों ने जुबैर पुत्र इरफान, अहतशाम पुत्र इमरान निवासी मिर्जापुर, सुहैल पुत्र हारून निवासी गांव पाडली सहित दो अन्य अज्ञात लोगों को काट कर जख्मी कर दिया। परिजनों द्वारा इनका उपचार निजी चिकित्सकों से कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि कुत्तों के आतंक के चलते उन्होंने अपने बच्चों को अकेले बाहर भेजना बंद कर दिया है। बता दें कि कुछ दिन पूर्व भी कुत्तों ने गांव पाडली निवासी बुरहान की पांच वर्षीय पुत्री हलीमा को नोंचकर मौत के घाट उतार दिया था। ग्रामीणों में कुत्तों के आतंक को लेकर दहशत का माहौल है। उन्होंने तहसील प्रशासन से कुत्तों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें