फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: मृतक व्यापारी प्रकरण की जांच को पांच सदस्यीय समिति गठित

Tue, 19 Dec 2023 12:36 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इकाई की बैठक में मृतक व्यापारी विवेक जुनेजा प्रकरण की जांच के लिए सर्वसम्मति से पांच सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति ने मुख्यमंत्री से मिलकर मृतक व्यापारी के परिजनों को न्याय दिलाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

व्यापार भवन सभागार में आयोजित बैठक में महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा और महानगर महामंत्री सरदार सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने कहा कि गत माह खुमरान पुल पर चौड़ीकरण के नाम पर जिन चार दुकानों को तोड़ा गया था उनमें से एक दुकान मृतक व्यापारी विवेक जुनेजा की थी। उस समय विवेक जुनेजा को निगम अधिकारियों द्वारा आश्वस्त किया गया था कि वह उन्हें दुकान आवंटित करेंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा न करके व्यापारी का उत्पीड़न किया गया। जिस कारण व्यापारी की आकस्मिक मृत्यु हो गयी।
उन्होंने कहा कि उनकी मौत के जिम्मेदार नगर निगम के अधिकारी हैं। सर्वसम्मति से गठित पांच सदस्यीय समिति में पुनीत चौहान, रमेश अरोड़ा, संजय भसीन, सुधीर मिगलानी, सरदार गोविंदर सिंह शामिल किए गए हैं। समिति न सिर्फ इस मामले की जांच करेगी, बल्कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को इस मामले से अवगत कराकर मृतक व्यापारी के परिजनों को न्याय दिलाएगी। इस दौरान प्रदेश संगठन मंत्री रामराजीव सिंघल, राजीव मदान, संजय भसीन, गुलशन अनेजा, नीरज जैन, पुनीत चौहान, सुधीर मिगलानी, कुबेर नरूला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें