फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदूषण विभाग ने पांच फैक्टरी और 25 ईंट भ

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण फैलाने पर पांच उद्योग और 25 ईंट भट्टे बंद कराए
विज्ञापन

सहारनपुर। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने दूषित पानी डालकर हिंडन नदी को प्रदूषित करने के मामले में दो हौजरी फैक्टरी, टपरी डिस्टिलरी और दो पशुवधशाला को बंद करा दिया है। दस उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके अलावा मानक पूरे नहीं करने पर 25 ईंट भट्टों को भी बंद कराया है।
अगस्त में मंडलीय समीक्षा बैठक में भाग लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने और मंडलायुक्त को कार्य योजना बना कर कार्य करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने हिंडन नदी में डाले जा रहे दूषित पानी के नमूने लेकर भेजे थे। जांच में नमूने खरे नहीं उतरने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने फैक्टरी बोम्बे हौजरी छज्जपुरा, बेहट रोड स्थित शालीमार कॉटन डाइंग, युसुफपुर टपरी स्थित दि कॉपरेटिव कंपनी लिमिटेड डिस्टिलरी, पशुवधशाला नगर पालिका परिषद गंगोह और यहीं पर जिला पंचायत की पशुवधशाला को बंद करा दिया है। साथ ही उद्योगों पर 14.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
विज्ञापन

पानी के नमूने नहीं उतरे मानक पर खरे
मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद जागा प्रशासन
सहारनपुर। मुख्यमंत्री के हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने के निर्देश के बाद प्रशासन जागा और हिंडन को मैला कर रहे उद्योगों पर बृहस्पतिवार को बड़ी कार्रवाई की गई।
शिवालिक के पहाड़ों में स्थित उद्गम स्थल से मैदानी क्षेत्र में आते ही यमुना की सहायक नदी हिंडन मैली शुरू हो जाती है। सहारनपुर के मैदानी क्षेत्र में ही इसमें फैक्टरियों को प्रदूषित पानी गिरना शुरू हो जाता है। अगस्त में मंडलीय समीक्षा बैठक लेने आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हिंडन को प्रदूषण मुक्त करने पर जोर दिया था और इसके लिए मंडलायुक्त डॉ लोकेश एम. को कार्य योजना बना कर कार्य करने के निर्देश दिए थे। इस दौरान हिंडन नदी में विभिन्न उद्योगों से निकल रहे पानी के नमूने लेकर जांच में भेजे गए थे। जांच रिपोर्ट में कुछ उद्योगों के नमूने मानक पर खरे नहीं उतरे, जिस पर उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कार्रवाई करते हुए जनपद की पांच उद्योगों को बंद करा दिया है।
इन इकाइयों को कराया गया बंद
- बोम्बे हौजरी छज्जपुरा, देहरादून रोड, सहारनपुर
- शालीमार कॉटन डाइंग, बेहट रोड, सहारनपुर
- दि कॉपरेटिव कंपनी लिमिटेड, युसुफपुर टपरी
- पशुवधशाला नगर पालिका परिषद गंगोह
- पशुवधशाला जिला पंचायत, गंगोह
इन उद्योगों को जारी किए नोटिस
-दया शुगर मिल, नया बांस गागलहेड़ी
-सहारनपुर टैक्सटाइल्स, जनता रोड सहारनपुर
- शाह इंडस्ट्रीज, जनता रोड सहारनपुर
- सुपर टैक्सटाइल्स तिपरपुर, जनता रोड
- गर्ग डाइंग, जनता रोड सहारनपुर
- इंडियन हर्ब्स स्पेशिलिटीज, दिल्ली रोड, सहारनपुर
--कमल इंटरप्राइजेज, जनता रोड सहारनपुर
- मैक हौजरी, तिपरपुर, जनता रोड
- अल अदीब ब्रदर्स, गंगोह,
- मैसर्स दया स्टील, गागलहेडी
14.20 लाख रुपये का जुर्माना लगाया
सहारनपुर। उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही हिंडन को प्रदूषित करने पर इन फैक्टरियों पर 14.20 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की धनराशि पंद्रह दिनों में जमा करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

हिंडन नदी को प्रदूषित करने पर जनपद की पांच इकाइयों को बंद कराया गया है। इनके अलावा दस उद्योगों को कारण बताओ नोटिस जारी कर उन पर जुर्माना भी लगाया है।
- डीसी पाण्डेय
क्षेत्रीय अधिकारी,उप्र प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें