फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: दस जनवरी से होंगी पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित संस्थागत स्नातक, परास्नातक और व्यावसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों की सत्र 2022-23 की पहले और तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं दस जनवरी से शुरू हो रही हैं, जो आठ फरवरी तक चलेंगी। साथ ही नई शिक्षा नीति के तहत स्नातक स्तर के पाठ्यक्रमों की पहले और तीसरे सेमेस्टर की भी परीक्षाएं दस ही जनवरी से होंगी। विश्वविद्यालय ने परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी करने के साथ ही महाविद्यालयों को दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

कुलसचिव वीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि परीक्षाओं से संबंधित पूरी जानकारी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर उपलब्ध करा दी गई है। इस संबंध में सभी प्राचार्यों से कहा है कि वह अपने स्तर से संबंधित परीक्षार्थियों को परीक्षा कार्यक्रम से अवगत कराएं। जिससे कोई भी परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित ना रहे।
कुलसचिव ने बताया कि विश्वविद्यालय ने नई शिक्षा नीति 2020 के तहत स्नातक स्तर पर संचालित बीए, बीएससी और बीकॉम की पहले और तीसरे सेमेस्टर सत्र 2022-23 की परीक्षाओं का भी कार्यक्रम जारी कर दिया है। यह परीक्षाएं भी दस जनवरी ही से होंगी। इन परीक्षाओं से संबंधित पूरी जानकारी भी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड की जा चुकी है। महाविद्यालयों को पत्र जारी कर निर्देशित किया गया है कि वह अपने स्तर से व्यापक प्रचार कराएं, जिससे कोई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित ना रहने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें