फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saharanpur News: शार्ट सर्किट से लगी पीएनबी के एटीएम में आग

विज्ञापन
पीएनबी के एटीएम में आग लगने के बाद जली मशीन - फोटो : SAHARANPUR
विज्ञापन
छुटमलपुर (सहारनपुर)। पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में शार्ट सर्किट के बाद आग लग गई। आग लगने की सूचना के बाद सीएफओ और एफएसओ भी फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष फतेहपुर प्रमोद रावल ने बताया कि सोमवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अचानक छुटमलपुर नगर पंचायत क्षेत्र के फतेहपुर भादो स्थित पीएनबी के एटीएम कक्ष से धुआं निकलता देख पड़ोसियों ने पुलिस और बैंककर्मियों को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। वहां मौजूद आग बुझाने के सिलिंडर से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक वायरिंग ने आग पकड़ ली। इसी बीच सहारनपुर से सीएफओ प्रताप सिंह और एफएसओ रिषभ पंवार फायर ब्रिगेड की गाड़ी के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया। इसी दौरान शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार और बैंक कर्मी भी मौके पर पहुंच गए।
शाखा प्रबंधक रविंद्र कुमार ने बताया कि आग से एटीएम मशीन को नुकसान पहुंचा है। कुछ वायरिंग भी जली है लेकिन स्ट्रांग रूम और अभिलेख पूरी तरह सुरक्षित हैं। एटीएम मशीन के लिए अधिकारियों को अवगत कराया जा रहा है। आग से बैंक कार्य प्रभावित नहीं हुआ है। सामान्य दिनों की भांति काम शुरू कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया शार्ट सर्किट से आग लगने की बात सामने आई है।

पीएनबी एटीएम में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें